अर्की महाविद्यालय में संविधान दिवस का किया गया आयोजन

बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिशास्त्र विभाग द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजनीतिशास्त्र विभाग के प्रो यशपाल शर्मा ने संविधान निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान, मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यों की जानकारी एवं उनके पालन पर अपने विचार रखे I तथा सभी छात्र छात्राओं को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई Iसंविधान दिवस सभी भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है इसी दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान के मसौदे को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया था I भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान को तैयार करने में मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी I महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *