बाघल टुडे (अर्की): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच के वार्षिक समारोह में हाईकोर्ट अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर नें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । कार्यवाहक प्रधानाचार्य अमरदेव व एसएमसी अध्यक्ष खेमराज ठाकुर नें मुख्यतिथि का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाI इस दौरान विधार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों नें सभी दर्शकों का मन मोह लिया I कार्यवाहक प्रधानाचार्य अमरदेव नें उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए सभी के समक्ष विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यतिथि अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर नें विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कड़ी मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का जीवन में अपनाने व नशे से दूर रहने का सन्देश दिया I उन्होंने कहा की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ही समाज व राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगिण विकास में सहयोग करने का आह्वान किया I मुख्य अतिथि नें इस विद्यालय को गोद भी लिया है इसके तहत ही इन्होंने अपनी माता की याद में छात्रवृत्ति योजना बच्चों के लिए शुरू की है। जिसको आगामी समय में भी जारी रखेंगे I मुख्यतिथि नें स्कूल के विकास के लिए एक लाख रुपये देकर कबड्डी मैट,कल्चरल कीट भी जल्दी उपलब्ध करवाने की घोषणा की व शिक्षा के स्तर को और सुदृढ करने के लिए हर सम्भव सहयोग देने का आश्वाशन भी दिया I

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में मानव, कमल किशोर, मनीष, राधिका, हिमांशु, सुहानी, योगीता, सानिया, सिमरन, दीक्षा, रमन आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष खेमराज ठाकुर, कमल एक्साइस विभाग, प्रधान ग्राम पंचायत कुंहर निशा ठाकुर, पूर्व प्रधान अमर सिंह ठाकुर, विद्यालय प्रवक्ता व मंच संचालक शिला, सुनीता, प्रवक्ता संजय, सीएचटी मोहन सिंह अध्यापक कमल, चमन, मनोज, मनोरमा,चमन ठाकुर, जीत रघुवंशी, जितेंद्र, दिनेश नेकराम, बलिराम आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे I
