अर्की पुलिस ने तीन व्यक्तियों से किया 7.51 ग्राम चिट्टा बरामद,मामला दर्ज कर तीनों गिरफ्तार

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर जघाना से नालागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक टैक्सी में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में लगे तीन आरोपियों कक काबू करके उनके कब्जे से 7.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान मनीष पाठक (35 वर्षीय) पुत्र सतीश पाठक गांव सानण डाकघर डुमैहर तहसील अर्की,अक्षय कुमार (30 वर्षीय) पुत्र प्रताप सिंह, गांव बड़ेहन,तहसील अर्की व जितेंद्र तंवर (43 वर्षीय) पुत्र मस्त राम गांव जमना, तहसील अर्की के रूप में हुई है। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय अर्की में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *