बाघल टुडे (अर्की):- अर्की विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ठाकुर (विक्की) ने जयनगर में एक दिवसीय कब्बडी टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने युवाओ को संबोधित करते हुए खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि ने विधायक संजय अवस्थी के युवाओ के प्रति खेलो में योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि विधायक संजय अवस्थी ख़ुद क्रिकेट के रणजी खिलाड़ी रहे हैं,जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए क्रिकेट में अपना भरपूर प्रदर्शन किया है। मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से आयोजन समिति को 11000 रुपये की राशि अपनी तरफ से भेंट की। इस मौके पर अर्की ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवम बीडीसी बलेरा शशि कांत,अर्की युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जयनगर पंचायत के उप प्रधान सुरजीत सिंह , मोहित ठाकुर, टूर्नामेंट के संयोजक मनोज, युवक मंडल के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जयनगर में कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ आयोजन,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ठाकुर (विक्की) रहे मुख्यतिथि
