बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. मुक्ता रस्तोगी (बीएमओ, अर्की) के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग तथा डिक्लेमेशन (भाषण प्रतियोगिता) शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ विजय कुमार शांडिल, काउंसलर सिविल अस्पताल अर्की) ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में सामान्य स्वास्थ्य, मौखिक स्वास्थ्य , नेत्र स्वास्थ्य ईएनटी, हाथ धोने की सही विधि,व्यक्तिगत स्वच्छता , एचआईवी/ एड्स एवं क्षय रोग , नियमित व्यायाम तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और यदि हम अपने शरीर और मन का सही ध्यान रखें, तो हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से हाथ धोने की आदत, स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया और उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यक्रम में कपिल भारद्वाज, नवनीत, रविंदर, प्रेम लाल, ज्योतिका कौशल, देसराज गिल, प्रभा, अरुणा, उमा शर्मा, चंद्रशेखर एवं दिनेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम मोहित,द्वितीय भाविका,तृतीय देवेंद्र,स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम भाविका,द्वितीय किंजल पाठक व तृतीय लक्ष्यिता रही डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम खुशी,द्वितीय मोहित व तृतीय लावण्या रही। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साहवर्धन किया गया।
