बाघल टुडे (अर्की):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 की अनुपालना में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की विकास खण्ड कुनिहार की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए विभिन्न श्रेणियों के आरक्षण की सूचना अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत बड़ोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत बागा (करोग) में अनारक्षित, ग्राम पंचायत बखालग में अनारक्षित, ग्राम पंचायत बलेरा में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत बरायली में अनारक्षित, ग्राम पंचायत बसंतपुर में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत बातल में महिला, ग्राम पंचायत बेरल में अनारक्षित, ग्राम पंचायत भूमति में महिला, ग्राम पंचायत चाखड़ में अनारक्षित, ग्राम पंचायत चम्यावल में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत चईयांधार में महिला, ग्राम पंचायत दधोगी में अनारक्षित, ग्राम पंचायत दानोघाट में अनारक्षित, ग्राम पंचायत दाडला में अनारक्षित, ग्राम पंचायत दसेरन में महिला, ग्राम पंचायत दावटी में अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत देवरा में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
ग्राम पंचायत धुंधन में प्रधान पद अनारक्षित, ग्राम पंचायत डुमैहर में अनारक्षित, ग्राम पंचायत घनागुघाट में महिला, ग्राम पंचायत ग्याणा में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में महिला, ग्राम पंचायत जघून में अनारक्षित, ग्राम पंचायत कश्लोग में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत खनलग में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत कोठी में अनारक्षित, ग्राम पंचायत कोटली में अनारक्षित, ग्राम पंचायत कोटलू में महिला, ग्राम पंचायत कुंहर में अनारक्षित, ग्राम पंचायत कुनिहार में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत क्यारड़ में महिला, ग्राम पंचायत मान में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत मांगल में महिला, ग्राम पंचायत मांगू में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत मटेरनी में अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत नवगांव में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत पलोग में प्रधान पद महिला, ग्राम पंचायत पारनू में महिला, ग्राम पंचायत पलानिया में महिला, ग्राम पंचायत पट्टा में अनारक्षित, ग्राम पंचायत रोहंाज जलाणा में महिला, ग्राम पंचायत रौड़ी में महिला, ग्राम पंचायत साईं में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत समोग में अनारक्षित, ग्राम पंचायत सानण में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत संघोई में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड में अनारक्षित, ग्राम पंचायत सरली में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत सारमा में महिला, ग्राम पंचायत सरयांज में महिला, ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी में महिला, ग्राम पंचायत शहरोल में महिला, ग्राम पंचायत सूरजपुर में महिला, ग्राम पंचायत चमाकड़ी में अनारक्षित, ग्राम पंचायत जमरोटी स्थित चुनाड़ ब्राहमणा में अनुसूचित जाति महिला तथा ग्राम पंचायत टुईरू में प्रधान पद अनारक्षित है।
विकास खण्ड कुनिहार में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना जारी
