बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं आज उच्च पर्वतीय एक-दो भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी 50 से अधिक सड़कें ठप हैं। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 और कुकुमसेरी का माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के एक-दो भागों में कोहरा भी छाया रहा। न्यूनतम तापमान शिमला का न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.0, भुंतर 3.1, कल्पा 1.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 6.8, नाहन 11.1, केलांग माइनस 6.9, पालमपुर 5.5, सोलन 5.3, मनाली 0.6, कांगड़ा 7.0, मंडी 7.7, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 5.7, चंबा 8.8, डलहौजी 7.0, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुफरी 5.2, कुकुमसेरी माइनस 6.4, नारकंडा 2.7, कोटखाई 3.9, रिकांगपिओ 4.0 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया।
यह भी पढ़े
16 जून तक प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी ।
- baghaltoday
- June 14, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच मंगलवार को दिनभर गर्मी ने खूब तपाया। हालांकि शाम ढलते ही प्रदेश के कई जिलों […]
मौसम अपडेट : प्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू,आज और कल ऑरेंज अलर्ट ।
- baghaltoday
- July 16, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में […]
हिमाचल में बिगड़ा मौसम,चोटियों पर हुई बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में रही झमाझम बारिश ।
- baghaltoday
- October 16, 2023
- 0
बाघल टुडे(ब्यूरो):- येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। धुंध से शिमला में सोमवार […]
