बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रदेशाध्यक्ष ई. राजीव कुमार ने मांग की है कि भले ही वर्तमान में आदर्श आचार संहिता चल रही हो, लेकिन कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति की प्रक्रिया को जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में नए शिक्षकों को रखने की प्रक्रिया जारी है, तो पीडब्ल्यूडी विभाग में भी यह प्रोसेस शुरू किया जाना चाहिए। ई. राजीव कुमार ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग में पदोन्नति पर लंबे समय से स्थगन का ग्रहण लगा है। कुछ समय पहले सरकार की ओर से कुछ पदोन्नतियां तो की गईं, जिससे विभागीय अभियंताओं में आस जगी थी, लेकिन फिर चुनाव आने के कारण आचार संहिता लग गई और मामला एक बार फिर से अधर में लटक गया। यह प्रक्रिया पहले से जारी थी, तो इसे आगे भी जारी रखा जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल इसी विभाग के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है।
यह भी पढ़े
दाड़लाघाट में 222 अभ्यार्थियों ने वन मित्र भर्ती परीक्षा में लिया भाग,172 अभ्यार्थी हुए पास ।
- baghaltoday
- February 8, 2024
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- दाड़लाघाट,पीपलूघाट संपर्क मार्ग पर वन परिक्षेत्र दाड़लाघाट की वन मित्र भर्ती के लिए वीरवार को शारीरिक दक्षता व मापदंड परीक्षा हुई। दाड़लाघाट […]
प्रियांशी की सहायता के लिए उठे हाथ,धुन्दन स्कूल परिवार ने इलाज के लिए दिए ₹ 21 हज़ार ।
- baghaltoday
- December 13, 2022
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- सोलन जिले के उपमंडल दाड़लाघाट के साथ लगते गांव घ्याना (धुन्दन) की रहने वाली प्रियांशी आंतो से सम्बंधित रोग से पीड़ित है।प्रियांशी […]
बाघल प्रेस क्लब अर्की ने संजय अवस्थी को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग मिलने पर जताई खुशी ।
- baghaltoday
- January 12, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा दिए जाने पर बाघल प्रेस क्लब अर्की ने […]
