बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रदेशाध्यक्ष ई. राजीव कुमार ने मांग की है कि भले ही वर्तमान में आदर्श आचार संहिता चल रही हो, लेकिन कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति की प्रक्रिया को जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में नए शिक्षकों को रखने की प्रक्रिया जारी है, तो पीडब्ल्यूडी विभाग में भी यह प्रोसेस शुरू किया जाना चाहिए। ई. राजीव कुमार ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग में पदोन्नति पर लंबे समय से स्थगन का ग्रहण लगा है। कुछ समय पहले सरकार की ओर से कुछ पदोन्नतियां तो की गईं, जिससे विभागीय अभियंताओं में आस जगी थी, लेकिन फिर चुनाव आने के कारण आचार संहिता लग गई और मामला एक बार फिर से अधर में लटक गया। यह प्रक्रिया पहले से जारी थी, तो इसे आगे भी जारी रखा जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल इसी विभाग के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है।
यह भी पढ़े
अर्की के जखौली गांव के स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम राष्ट्रपति अवार्ड के लिए नामित,क्षेत्र में खुशी की लहर
- baghaltoday
- August 18, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत देवरा के जखौली गांव के निवासी और वर्तमान में शिमला के मॉल रोड स्थित फायर स्टेशन में […]
प्रधान-उपप्रधान परिषद विकास खंड कुनिहार के एक प्रतिनिधिमंडल ने DSP दाड़लाघाट को सौंपा ज्ञापन ।
- baghaltoday
- March 7, 2023
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत रौड़ी के उपप्रधान जीतराम पर जानलेवा हमला व उनकी हत्या का प्रयास करने को लेकर प्रधान,उपप्रधान […]
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित ने वर्धमान चौक ( बद्दी) में नई शाखा का किया शुभारंभ
- baghaltoday
- April 18, 2025
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित ने ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक […]
