बाघल टुडे (अर्की):- अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के पदाधिकारी अध्यक्ष चुनीलाल बंसल की अध्यक्षता में संजय अवस्थी को मुख्य संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार अर्की क्षेत्र में पधारने पर मिले । संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूलों का गुलदस्ता एवं मिठाई देकर उन्हें बधाई दी गई वहीं हरिजन समाज के हित में ज्ञापन भी सौंपा गया । इसकी जानकारी देते हुए महासचिव संतराम पंवर ने कहा संजय अवस्थी से प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य रूप से अनुसूचित शब्द को हटाकर सम्मानजनक हरिजन शब्द का सभी कार्यालयों में प्रयोग किया जाने की मांग रखी । वहीं इस नेक कार्य की शुरुआत हमारे हिमाचल प्रदेश से हो एवं अपने हरिजन समाज के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया,उपाध्यक्ष संतलाल गुलाटी, सूचना एवं प्रचार अधिकारी नरपत राम,सह सचिव प्रेमचंद धीमान,सचिव मस्तराम पंवर,मुख्य फोटो मीडिया अधिकारी राजेद्र कुमार, कार्यालय अधिकारी मंनसा राम, सलाहकार लेख राम, मुख्य सदस्य चरणदास बंसल एवं सदस्य नेक चंद धनीराम सहित अन्य उपस्थित रहे ।
यह भी पढ़े
पांवटा में एक करोड़ से बनेगा सिरमौरी हाट,CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया शिलान्यास ।
- baghaltoday
- December 17, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरुवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला […]
शालाघाट में विश्वकर्मा मंदिर में हरिजन सेवक संघ ने मनाई महात्मा गांधी जयंती
- baghaltoday
- October 2, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल अर्की के अंतर्गत शालाघाट के समीप विश्वकर्मा मंदिर में हरिजन सेवक संघ संस्था के संस्थापक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती जिला […]
अर्की शहर की सभी नालियों को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा अंडरग्राउंड,बैठक में लिया गया निर्णय-अनुज गुप्ता
- baghaltoday
- July 3, 2024
- 0
बाघल टुडे(अर्की):- नगर पंचायत अर्की की बैठक अध्यक्ष अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विकास के लिए कई […]
