बाघल टुडे (अर्की):- भाजपा अर्की मंडल द्वारा शनिवार को लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में संविधान गौरव दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्षा रीना भारद्वाज ने की। वहीं जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेत्री आशा परिहार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के मूल्यों,आदर्शों और इसकी ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। जो हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।



बैठक में वक्ताओं ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया,इसके प्रमुख विशेषताओं और इसके द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मण्डल संयोजक यश पाल कश्यप, जयनंद शर्मा, प्रतिभा कंवर, दलीप पाल, अनुप चौहान,सागर शर्मा, प्रभा भारद्वाज, नवीन गुप्ता, सोनू सोनी, वंदना, कांता, रंजना, गोविन्द वर्मा, कमल, हीरा पाल, अमर सिंह, हेमन्त शर्मा तथा अन्य कार्यकर्ताओं भी मौजूद रहे।


