बाघल टुडे (अर्की):- दाड़लाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ गऊशाला में पशु क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान समीर अली निवासी गांव पजाबा डा. कैमरी तह.बिलासपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता भूपेश शर्मा पुत्र दीप राम शर्मा निवासी गाँव पाट्टी (सेवड़ा चण्डी) ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी ड्यूटी से वापिस आ रहा था और अपनी गऊशाला के पास पहुंचा,तो उसने देखा कि गऊशाला के अन्दर मोबाईल की लाइट जली हुई थी और दरवाजे का कून्डा टूटा हुआ था। जब वह अन्दर गया,तो उसने देखा कि एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में गाय के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जब शिकायतकर्ता ने उस व्यक्ति से पूछताछ की तो वह भागने की कोशिश करने लगा। शिकायतकर्ता ने उसे सड़क के पास पकड़ लिया और थोड़ी देर में गांव के लोग वहाँ पर आ गये। आरोपी ने अपना नाम समीर अली पुत्र मुश्ताक अली बतलाया।

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने द प्रीवेंशन ऑफ क्रूरल्टी टू एनिमल्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
