बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस स्टेशन अर्की के अंतर्गत कोटली पंचायत के घुमारी में ताले तोड़ कर चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार धर्म चन्द पुत्र रामलाल निवासी गांव घुमारी डा0 शालाघाट तह0 अर्की ने शिकायत दर्ज करवाई कि आज 11 नवम्बर को सुबह इसके बड़े भाई चन्द्रमणी शर्मा ने उसे फोन पर सूचित किया है कि उसके घऱ के ताले टूटे पड़े है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। धर्मचन्द के अनुसार वह शिमला में सरकारी नौकरी करता हैं नौकरी से अवकाश लेकर अपने घऱ गांव घुमारी पर आकर देखा की उसके घर की अलमारी तथा घऱ के छः ताले टूटे पड़े है। तथा घर से 30 हज़ार रुपए तथा चांदी की पाईल तथा चुंडिया तथा छाप व अन्य छोटा मोटा सामान गायब है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार द्वारा की गई है । उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई।
यह भी पढ़े
नौकरी का झांसा देकर शातिरों ने लगाई चपत,विदेश भेजने के नाम पर ठगे सवा छह लाख रुपए, छानबीन शुरू ।
- baghaltoday
- April 25, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दो व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने […]
सरकारी स्कूल में 230 पेटी शराब बरामद,15 लाख है इसकी कीमत
- baghaltoday
- April 4, 2024
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- जिला कांगड़ा के तहत आने वाले बैजनाथ क्षेत्र में पुलिस विभाग ने शराब का जखीरा बरामद किया है। बैजनाथ के तहत आने […]
अर्की के दानोघाट में हुई चोरी,थाने में मामला दर्ज।
- baghaltoday
- January 14, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत एक स्वास्थ्य उप केन्द्र में चोरी करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार कमलकान्त पुत्र जमना […]
