बाघल टुडे (अर्की):-हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप 2 का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में 4 नवंबर से 7 नवंबर के बीच संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 43 महाविद्यालय ने भाग लिया। अर्की महाविद्यालय के संगीत विभाग के प्रोफेसर डॉ संदीप गुप्ता व प्रो योगेश कुमार के नेतृत्व में शास्त्रीय संगीत,एकल गायन, शास्त्रीय वाद्य यंत्र, ताल,लोकगीत, गजल गायन, शास्त्रीय संगीत वादन सितार इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अर्की महाविद्यालय के छात्र सूरज कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तबला वादन एकल में उम्दा प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जो महाविद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। सूरज कुमार के शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो सुनीता शर्मा ने बधाई देते हुए कहा की महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत और योग्यता से नित नए आयाम प्राप्त कर रहे हैं। जो महाविद्यालय और अर्की क्षेत्र के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।
युवा महोत्सव में अर्की महाविद्यालय के छात्र सूरज कुमार का रहा बेहतरीन प्रदर्शन
