बाघल टुडे (अर्की):- खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार द्वारा आयोजित स्वच्छ खंड अभियान का शुभारंभ 15 नवम्बर (शनिवार) को उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर द्वारा 9 बजे ग्राम पंचायत ग्याना से किया जाएगा । इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान,सचिव ,महिला मंडल, युवक मंडल व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेगी। विकास खंड कार्यालय से भी खंड विकास अधिकारी समेत टीम प्रत्येक पंचायत में सफाई करेंगे। जो भी एकत्रित कचरा होगा वो कुनिहार में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में भेजा जाएगा। अपशिष्ट एकत्रीकरण हेतु प्रत्येक पंचायत में महिलाओं के ग्राम संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है। जिनका सहयोग ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। जिसके उपरांत अगले माह से हर घर, दुकान, सरकारी व निजी संस्थानों से नियमित रूप से अपशिष्ट एकत्रित किया जाएगा। जिसमें अंबुजा सीमेंट द्वारा भी इसके निपटारे हेतु सहयोग दिया जाएगा। ये अभियान डोर-टू-डोर अपशिष्ट एकत्रीकरण के प्रति कुनिहार विकास खंड के लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु आरंभ किया गया है । ग्याना के बाद, कशलोग, सेवड़ा चंडी, मांगू और संघोई में सफाई अभियान चलाया जाएगा ।
15 नवम्बर को ग्याना पंचायत से एसडीएम निशांत तोमर करेंगे “स्वच्छ खण्ड अभियान” का शुभारंभ
