राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह,मुख्यतिथि हेमन्त वर्मा ने बच्चों को किया सम्मानित

बाघल टुडे (अर्की):-

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर उप महाधिवक्ता हेमन्त कुमार वर्मा ने शिरकत की l कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना तथा उसके बाद वंदे मातरम के साथ हुई l चेतना व सखियों ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया l एस एम सी अध्यक्ष हेम चंद शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने शॉल, टोपी पहना कर अतिथि स्वागत किया l मुख्याध्यापक पी सी बट्टू तथा केन्द्रीय मुख्य अध्यापक राम चन्द चंदेल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर विद्यालय में अतिथि सत्कार किया l प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं रुतवी व सहेलियों ने सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी l नंदलाल और साथियों ने चिट्टा के विरुद्ध जागरूक नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया l आदित्य ने अपना भाषण दे कर अतिथियों का स्वागत किया l दसवीं की छात्राओं ने नाटी पर खूब डांस किया l मुख्याध्यापक पीसी बटटू ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी l उन्होंने अपनी रिपोर्ट में वर्ष भर की उपलब्धियों को दर्शाया l उन्होंने बताया कि बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 14 विद्यार्थियों में से 10 छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र बोर्ड द्वारा दिए गए हैं l यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर प्रगति दर्शाता है l
मुख्य अतिथि ने उनकी इस उपलब्धि के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l इन विद्यार्थियों जिनमें लक्षिता, यशवी,कपिल, तनुजा, प्रशांत, प्रियंका, चेतन, मोनिका, लसीका और दिव्यांश ने पढाई के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है l वहीं अन्य गतिविधियों तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीक्षांत, नमन, कृतिका, तन्वी, आदित्य, निहारिका, गौरीका,याचना, पंकज, चेतना को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया l इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों प्रधान हेमचंद्, सदस्य भागवंती,लीला देवी, बबली, मीरा, मधुर शुक्ला ने पूर्ण सहयोग किया l गाँव के अन्य प्रबुद्ध लोगों ने भी इस आयोजन में शिरकत की l मुख्य अतिथि हेमन्त वर्मा ने अपने सम्बोधन में सभी बच्चों को बधाई दी और उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से बचे रहने की अपील की l मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से 8100 रुपये तथा बच्चों की मिठाई के लिए 1100 रुपये की राशि भेंट की l मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को इनाम बांट कर सम्मानित किया l इनाम पाने वालों में गौरीका, कंचन, दीक्षान्त, नमन, कृतिका, याचना, शिव म, लक्षिता, यशवी,और कपिल रहे l अंत में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक नरेंद्र ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *