बाघल टुडे (अर्की):- अर्की में हुए भीषण अग्निकांड में लापता लोगों को ढूंढने के कार्य सोमवार रात 8 बजे तक जारी रहा। दिनभर चले सर्च अभियान में मलबे से तीन मानव अवशेष बरामद हुए है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये अवशेष एक ही व्यक्ति है के है या अलग अलग लोगों के है। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा लापता लोगों के परिजनों के डीएनए सैम्पल ले लिए है। सैम्पल की जांच व रिपोर्ट आने के बाद शवों की शिनाख्त हो पाएगी। इस अग्निकांड में करीब एक दर्जन दुकाने आग ही चपेट में आई है,जिसमें रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। अभी इसको लेकर आंकलन किया जा रहा है कि किसी दुकानदार का कितना नुकसान हुआ है।

घटनास्थल पर भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी होने से बचाव दल को शवों तक पहुचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने कहा कि मंगलवार सुबह 8 बजे से एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीमें सर्च अभियान को आगे बढ़ाएगी।पहले दिन तीन अवशेष मिले है,जिनकी पहचान डीएनए रिपोर्ट के बाद ही सम्भव हो पाएगी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर मलबा अधिक होने के कारण सर्च अभियान में परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हज़ार की राशि जारी कर दी है।
इस हादसे में लापता लोगों की लिस्ट

