बाघल टुडे (अर्की):- क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सोलन की ओर से शिवशक्ति कला मंच कुनिहार द्वारा पीएम श्री स्कूल दाड़लाघाट, सीमेंट फैक्टरी बागा, शालाघाट व आईटीआई अर्की में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान कलाकारों द्वारा हेलमेट पहने, सीट बेल्ट का प्रयोग, गाड़ी चलाते हुए फोन का प्रयोग न करने एवं शराब पीकर गाड़ी ना चलाने जैसी महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राघव चेतन,गोपाल चंद,मनोज,अंजलि,नेहा व हैरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
