बाघल टुडे (अर्की):- अर्की विधानसभा क्षेत्र 50 के उपमण्डल निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम अर्की केशवराम कोली ने आज अपने कार्यालय के सभागार में कर्मचारियों को लोकतंत्र में आस्था की शपथ दिलाई । उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग अवश्य करें । उन्होंने मतदाताओं को शपथ दिलाई कि वे स्वतंत्र,निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म,मूलवंश जाति,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । उन्होंने कहा अर्की निर्वाचन क्षेत्र में कुल 133 पोलिंग स्टेशन हैं व कुल 95044 मतदाता हैं । उन्होंने कहा की इनमें महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है । निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान के लिए उन्हें वोटर आई डी कार्ड,आधार कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड,बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,भारतीय पासपोर्ट,फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,केंद्र सरकार /राज्य सरकार/लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र,सांसदों/विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए पहचान पत्र या भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिए गए यूआईआईडी कार्ड इनमे से किसी एक को साथ लाना आवश्यक होगा । उन्होंने अर्की निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से आग्रह किया कि वे मतदान रूपी यज्ञ में अपनी आहुति अवश्य दें ।
यह भी पढ़े
ओपन हैंडस वैलफेयर सोसाईटी ने जखौली गांव में चलाया सफाई अभियान
- baghaltoday
- May 31, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- ओपन हैंडस वैलफेयर सोसाईटी ने महिला मंडल जखौली के सहयोग से मां भद्रकाली मंदिर परिसर जखौली में स्वच्छता अभियान चलाया ! स्वच्छता […]
अर्की से 80 वर्षीय व्यक्ति संतराम घर से लापता,थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज ।
- baghaltoday
- February 25, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में एक 80 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हेतराम पुत्र […]
अर्की में आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को किया गया जागरूक
- baghaltoday
- June 6, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- उपमंडल मुख्यालय अर्की में शुक्रवार को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य व विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए भूकम्प मॉक ड्रिल […]
