बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश के परवाणू शहर में आयकर विभाग के अधिकारी (निरीक्षक) मनीष बेदी को सीबीआई शिमला की टीम ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से अधिकारी से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। आरोपी अधिकारी परवाणू स्थित आयकर विभाग की जांच यूनिट में बतौर निरीक्षक कार्यरत है। आरोप है कि आरोपी ने परवाणू की एक फर्म के मालिक से काम के बदले रिश्वत मांगी थी। इसके बाद फर्म के मालिक ने इसकी सूचना सीबीआई को दी थी। सीबीआई की टीम ने फर्म के मालिक को आरोपी के पास रिश्वत लेकर भेजा। जैसे ही आरोपी ने अपने कार्यालय में रिश्वत के पैसे लिए, तभी सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे सीबीआई कोर्ट शिमला में पेश किया गया, जहां से उसे तीन की रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी सीबीआई बलबीर शर्मा ने बताया कि आयकर अधिकारी को रंगे हाथों 15,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। सीबीआई आगामी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े
अर्की में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को किया गया गिरफ्तार,4 दिन का मिला पुलिस रिमांड
- baghaltoday
- April 27, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की क्षेत्र में हुई चोरियों के एक गैंग को अर्की पुलिस ने चतुराई से गिरफ़्तार किया है। यह गैंग न्यायिक हिरासत में […]
अर्की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार चोर को किया गिरफ्तार,कोर्ट से 3 दिन का मिला पुलिस रिमांड
- baghaltoday
- August 2, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर ही कार चोरी करने वाले चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से […]
अर्की के बसंतपुर में अज्ञात लोगों ने तोड़ी उदघाटन पट्टिका,अर्की थाने में मामला दर्ज ।
- baghaltoday
- June 13, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी की उदघाटन पटिटका तोड़ने पर अर्की पुलिस थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है […]
