बाघल टुडे (अर्की):- अदाणी समूह और ट्रक ऑपरेटरों के बीच मालभाड़े को लेकर छिड़े विवाद को शनिवार को एक माह पूरा हो गया है। न अदाणी समूह झुकने को तैयार है और न ही ट्रक ऑपरेटर। एक महीने के भीतर कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। अब ऑपरेटर सरकार की ओर से गठित उप समिति के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। दो टूक चेतावनी दी गई है कि फैसला उनके हक में नहीं आया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को ट्रक ऑपरेटर अंबुजा के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हुए और अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली। ऑपरेटरों ने अंबुजा के मुख्य द्वार से बस स्टैंड होते हुए अंबुजा चौक तक रैली निकाली। दो घंटे तक ट्रक अंबुजा चौक पर प्रदर्शन कर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़ला के पूर्व उपप्रधान लेख राज चंदेल, पंचायत उपप्रधान हेमराज ठाकुर आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि फिलहाल शांति प्रिय ढंग से आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब ट्रक ऑपरेटरों को सरकार के फैसले का इंतजार है। अगर फैसला ट्रक ऑपरेटरों के पक्ष में रहेगा तो उसका स्वागत करेंगे अन्यथा इस आंदोलन को उग्र रूप देकर चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े
नगर पंचायत अर्की की हुई बैठक,वसूल किए जाने वाले कई करों में की गई वृद्धि ।
- baghaltoday
- March 22, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- नगर पंचायत अर्की की बैठक बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष हेमेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक […]
15 नवम्बर को ग्याना पंचायत से एसडीएम निशांत तोमर करेंगे “स्वच्छ खण्ड अभियान” का शुभारंभ
- baghaltoday
- November 14, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार द्वारा आयोजित स्वच्छ खंड अभियान का शुभारंभ 15 नवम्बर (शनिवार) को उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर द्वारा 9 […]
अर्की की दानोघाट पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हुई बैठक,सरकार से मिलने वाली राशि पर हुई चर्चा ।
- baghaltoday
- January 28, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दानोघाट में ग्राम संगठन का गठन किया गया।इस दौरान सीआरपी नीमा के द्वारा ग्राम पंचायत दानोघाट […]
