Tuesday, December 5, 2023

सोलन में बड़ा सरकारी नशा निवारण केंद्र खोलने की तैयारी-नरेश चौहान ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्तर पर एक बड़ा नशा निवारण केंद्र सोलन में खोलने की तैयारी है। इस संबंध में भी बजट में एलान हो सकता है। नशा निवारण केंद्र में आधुनिक उपचार माध्यमों से नशे की जद में फंसे युवाओं से इसे छुड़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सरकारी स्तर पर नशा निवारण केंद्रों की कमी चल रही है। सोलन में सरकारी नशा निवारण केंद्र खोलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में अधिकारियों को रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -