भाजपा मंडल अर्की ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को किया याद

बाघल टुडे (अर्की):- भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती अर्की में मनाई गई। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर फूल अर्पित किए। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज सुधार के जो कार्य किए गए उन्हें याद किया गया तथा उनका व्याख्यान किया गया। उनके द्वारा अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए उन्होंने अपना जीवन लगाया व उनके उत्थान के लिए बहुत से कार्य किए तथा संविधान में ऐसे पिछड़ों के लिए कानून बनाए। डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान नेता थे, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से जाना जाता है। वह एक सच्चे समाज सुधारक नेता थे। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने सभी लोगों को शिक्षा के लिए बढ़ावा दिया। उनको भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। वे संविधान निर्माता के नाम से भी जाने जाते हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर के पास 32 डिग्रियां थी। उन्होने कहा किभारतीय जनता पार्टी उन्हें बड़े ही सम्मान के साथ याद करती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज, महामंत्री यशपाल कश्यप, प्रभा भारद्वाज, सरस्वती, हेमंत शर्मा, हेमेंद्र गुप्ता, देवेन्द्र कुमार, मुनीलाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *