Monday, December 4, 2023

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अर्की से युवा नेता शशिकांत चुनाव सयोंजक नियुक्त।

- Advertisement -

बाघल टुडे (अर्की):- कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां शुरु कर दी है।नेशनल यूथ कांग्रेस ने 24 जून को लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए युवा नेताओं की सूची जारी कर दी है। जिसमें हिमाचल से यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव, शशिकांत को पंजाब-हरियाणा की सिरसा व बठिंडा लोकसभा सीट के लिए राजन मदान के साथ चुनाव संयोजक नियुक्त किया है। नेशनल यूथ कांग्रेस ने शशिकांत को हाल ही में कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था, जहां कांग्रेस प्रत्याशी की भारी अंतर से जीत हुई थी तथा कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने में भी सफल रही थी। हिमाचल के युवा नेता की कार्यशैली और क्षमता से प्रभावित होकर नेशनल यूथ कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी दी है। वह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब-हरियाणा लोकसभा की सिरसा व बठिंडा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -