राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर मोक ड्रिल का किया गया आयोजन

बाघल टुडे (अर्की):-अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में भूकंप और आग जैसी आपदाओं से बचाव के लिए मोक ड्रिल का आयोजन किया गया। हर वर्ष 13 अक्टूबर को यह दिवस इस उद्देश्य से मनाया जाता है कि लोग और समुदाय आपदाओं के प्रति अपनी तैयारी और जोखिम को कम करने के प्रयासों को मजबूत करें। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों को भूकंप और आग से बचने के उपाय सिखाए गए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना नोडल ऑफिसर यश पाल की अगुवाई में किया गया। जिसमें सभी संबंधित टीमों ने अपने-अपने कार्यों का निष्पादन किया। टीम के सदस्यों में सरोज कुमारी,पवन कुमार,सुभाष चंद,भूपेंद्र कुमार, और रमेश कुमार ने मोक ड्रिल के सफल सञ्चालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छात्रों ने भी इस मोक ड्रिल में सक्रिय रूप से भाग लिया और आपदा प्रबंधन के विभिन्न गुर सीखे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना और स्कूल के बच्चों में जागरूकता फैलाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *