बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय अर्की में सोमवार को महाविद्यालय के रेड क्रॉस क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रेड क्रॉस की गतिविधियों को पोस्ट के माध्यम से दर्शाया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर राजन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टर मेकिंग में पहला स्थान अपराजिता ठाकुर,द्वितीय स्थान पर वनिशा शर्मा तथा तीसरे स्थान पर वंशिका शर्मा रही।


यह प्रतियोगिता रेड क्रॉ क्लब प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार तथा डॉक्टर पारुल बेरी की देखरेख में आयोजित की गई।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने कहा कि रेड क्रॉस सदैव नागरिकों की रक्षा के लिए आगे आता है तथा असहायों,रोगियों एवं बुजुर्गों की मदद के लिए तैयार रहता है।


