हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवाँ में मिस फेयरवेल स्नेहा और मिस्टर फेयरवेल घृतिक को चुना गया।

बाघल टूडे (अर्की):- हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवाँ में सोमवार को दसवीं के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने की। वहीं विशेष अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन कुमार व उनकी पत्नी स्वाति शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई।

इस मौके पर बच्चों को विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया। जिसमें मिस्टर हैंडसम हर्षित,मिस ब्यूटीफुल आरुषि कंवर,मिस्टर पर्सनलिटी दीक्षांत,मिस पर्सनलिटी पूजा,मिस फेयरवेल स्नेहा और मिस्टर फेयरवेल घृतिक को चुना गया। विशेष अतिथि नवीन कुमार ने अपने सम्बोधन में बच्चों को भारतीय सेना के महत्व के बारे में बताया और सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अन्त में स्कूल प्रबंधक रूपराम शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *