अर्की में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा

बाघल टुडे (अर्की):- भाजपा मंडल अर्की द्वारा सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अर्की से लेकर पुराना बस स्टैंड से वापिस शहीद विजयंत थापर स्मारक चौक तक ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता व सैनिकों के सम्मान को लेकर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पुरुषोतम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गुलेरिया ने कहा कि पाकिस्तान ने जो जघन्य अपराध किया था उसकी सजा उन्हें भारतीय सेना ने करीब नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। जिससे पाकिस्तान की कमर पूरी तरह से टूट गई। उन्होने कहा कि उन्हें भारतीय सेना व राष्ट्र ने नेतृत्व मोदी पर गर्व है। उन्होने कहा कि भारत ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि उनकी जाबाज सेना,भारत का तंत्र व हथियार के आगे कोई दुबारा ऐसी हिमाकत करेगा तो उसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज,आशा परिहार,डीके उपाध्याय,जयानन्द शर्मा,प्रतिभा कंवर,हरीश शर्मा,पूर्व सैनिक लीग सोलन के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर मोहन लाल शर्मा,सैनिक लीग अर्की इकाई के अध्यक्ष पदम देव सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *