बाघल टुडे (अर्की):- 13 जून को भाजपा मंडल अर्की द्वारा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत मण्डल कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी भाजपा मंडल अर्की के महामंत्री यशपाल कश्यप ने देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केएल ठाकुर पूर्व विधायक नालागढ़ होंगे।

कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य, मंडल के बूथों के प्रभारी, बूथों के त्रिदेव अर्थात बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बीएलए, ग्राम केंद्र अध्यक्ष व मंडल से जिला में सदस्य व पदाधिकारी, मंडल से प्रदेश में कार्य समिति सदस्य व पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने का आग्रह किया गया।
