अर्की में मनाई गई कबीर जयंती,एकता का पढ़ाया गया पाठ

बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा संत शिरोमणि कबीर की 627वीं जयंती के उपलक्ष्य पर अर्की मंडल का कार्यक्रम अर्की लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गंगाराम ने की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज मुख्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मंच संचालन पीएन बंसल द्वारा किया गया। इस मौके पर मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा संत कबीर की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान सीडी बंसल, राकेश चौहान, पीएन बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संत शिरोमणि कबीर दास की वाणी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि द्वारा भी विस्तार से संत कबीर की जीवनी पर प्रकाश डाला और मोर्चे द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ताराचंद रानौत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैनराम नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष मस्तराम पंवर, राज्य समन्वयक राजेश कश्यप, चैतराम चौहान, मधु सिंह,महेंद्र सिंह,ओम प्रकाश भाटिया,सीडी बंसल, मोहन लाल, बिंदी कल्याण,भागमल पंजटा,गंगा राम सहित राकेश चौहान, शीश राम रघुवंशी, सरदार बद्री दास, परस राम, रोशन लाल बंसल इत्यादि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *