बाघल टुडे (अर्की):- नागरिक अस्पताल अर्की में सोमवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। परामर्श विशेषज्ञ डॉ0 विजय शांडिल ने जनाकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ0 मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस कार्यक्रम का थीम “हेपेटाइटिस इंतजार नहीं करता” है।

जिसमें समय पर जांच,उपचार एवं टीकाकरण के महत्व के बारे बताया गया। शांडिल ने कहा कि हेपेटाइटिस को लेकर समुदाय में जागरुकता लाई जा रही है। इसके साथ ही समय पर जांच और इलाज की आवश्यकता है। पर्यवेक्षक भूषण वर्मा व डॉ0 दूनी चंद ने भी इस दौरान लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, साफ-सफाई बनाए रखने व टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी आशा कार्यकर्ताओं कक हेपेटाइटिस उन्मूलन में सक्रिय सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।
