बाघल टुडे (अर्की):-भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की विशेष बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अर्की में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष प्रभा भारद्वाज ने की। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा हर घर तिरंगा तथा अर्की मण्डल के हर बूथ पर 11- 11 पौधे लगाने का रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा मंडल अर्की की तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को अर्की में रहेगी। वहीं 15 अगस्त तक हर बूथ पर 11-11 पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप,जयानंद शर्मा, सोनू सोनी, कांता भारद्वाज, हेमंत शर्मा, संदीप गुप्ता, सरस्वती, वेद प्रकाश, गीता देवी, सुनीता देवी, भावना गुप्ता, बाबूराम शर्मा, रतन लाल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, बाबूराम ठाकुर, जीत सिंह, खेमचंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल अर्की हर बूथ पर लगाएगी 11-11 पौंधे
