बाघल टुडे (अर्की):- ग्राम पंचायत बलेरा में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान आशीष कौशल ने की। बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नशा निवारण समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान लेखराज,बीडीसी सदस्य शशि कांत शर्मा, प्रिंसिपल नरेश ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र शर्मा, आशा वर्कर कांता देवी,समाजसेवक श्री अमरनाथ कौशल एवं जीतराम ठाकुर समिति के सदस्य बने।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नशा और नशे से जुड़ी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत और पुलिस विभाग मिलकर इस पर कड़ी निगरानी रखेंगे। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए यह संकल्प लिया गया कि पंचायत स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में पुलिस विभाग से विशाल शर्मा,धीरज ठाकुर, प्रियंका भाटिया, देव राज, मदन ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
बलेरा पंचायत में नशा निवारण समिति का किया गया गठन,नशे के दुष्प्रभाव पर हुई चर्चा
