राज्य स्तरीय सायर मेला अर्की में आयोजित कबड्डी के फाइनल में नम्होल ने कृष्णा एकेडमी को हराया।

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की में आयोजित राज्य स्तरीय सायर मेले के दूसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज़िला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर कुश्ती का शुभारंभ किया। अर्की में आयोजित कुश्ती में प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा,राजस्थान,जम्मू कश्मीर,उतर प्रदेश सहित अन्य राज्यो के पहलवानों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि खेलों में भाग लेने से खिलाड़ियों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। वहीं इनके अंदर अनुशासन पनपता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वाहन किया। इस मौके पर मेले के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्यातिथि ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया।


मेले के दूसरे दिन कबड्डी का फाइनल मुकाबला नम्होल
व कृष्णा एकेडमी के मध्य खेला गया । जिसमें नम्होल ने कृष्णा एकेडमी को पांच अंक से हराया।
वहीं शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-14 फाइनल में युद्धवीर सिंह ने धैर्य ठाकुर को हराया। वहीं ओपन शतरंज प्रतियोगिता फाइनल में नितिन शर्मा ने संजय ठाकुर को हराया। इसके अलावा वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल परवाणु की टीम ने जीता,जबकि दाड़लाघाट उपविजेता रही।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप,नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता,डीएसपी संदीप शर्मा,खेल समिति के अध्यक्ष कंवर तन्मय सिंह,संजय ठाकुर,भीम सिंह ठाकुर,ओपी भारद्वाज,भास्कर नंद,रमन कंवर,लक्षण सिंह,पदम कौशल,शतरंज के राष्ट्रीय रेफरी योगेश जोशी,रोहित जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *