अर्की के बखालग में रामलीला का हुआ मंचन,भीम सिंह ठाकुर रहे मुख्यतिथि

बाघल टुडे (अर्की):- विजयदशमी व रामलीला के अंतिम दिवस पर ग्राम पंचायत बखालग में रामलीला कला मंच द्वारा भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया व प्रभात फेरी द्वारा पूरे बाजार में विजय रैली निकाली गई ! रात्रि कार्यक्रम में राज्याभिषेक के दौरान नए सवेरा जन कल्याण समिति अर्की के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की !आयोजक समिति ने शॉल र्टोपी और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया, उसके पश्चात लॉटरी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया !ठाकुर ने आयोजक समिति को लगातार 47 वर्षों से सुचारू रूप से चलाई गई रामलीला हेतु पूरे क्लब को शुभकामनाएं व बधाई दी एवं स्थानीय युवाओं को नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करने की अपील की, उन्होंने सभी को भगवान श्री राम के आदर्श को अपने जीवन शैली में अपनाने हेतु कहा! इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा ,निर्देशक कृपाराम, मनोज शर्मा, दिलीप ठाकुर,पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र पाठक, पंकज वर्मा, ईश्वर दास ,मनोज वर्मा, अखिलेश ठाकुर, लक्ष्मण आदि शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *