बाघल टुडे (अर्की):- बार एसोसिएशन अर्की के चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसीराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष अजय कौशल,महासचिव प्रेमलाल सहगल,कोषाध्यक्ष रमन शर्मा, प्रेस सचिव नितीश भारद्वाज व लाइब्रेरियन के पद पर अमित ठाकुर का चयन हुआ। बार के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर व उनके साथ पूरी कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बार के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य में सभी सदस्यों के साथ मिलजुल कर बचे हुए शेष कार्य को पूरा करने का विश्वास व भरोसा दिलाया।
भूपेंद्र कुमार शर्मा बने बार एसोसिएशन अर्की के अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष रमन शर्मा को बनाया गया
