बाघल टुडे (अर्की):- पंचायत दानोघाट के गांव कराड़ा में युवक मंडल कराड़ा द्वारा एकदिवसीय अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नया सवेरा जन कल्याण समिति अर्की के अध्यक्ष अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व मुख्य अतिथि ने स्थानीय शिव मंदिर और मनसा माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य अतिथि ने भीम सिंह ठाकुर ने युवक मंडल कराड़ा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए मंडल के अध्यक्ष व पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए युवक मंडल द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की भी प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 11 टीमों ने भाग लिया, जिससे युवाओं में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें क्रीड़ा भारती दाड़लाघाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि स्थानीय कराड़ाघाट की टीम ने उपविजेता स्थान हासिल किया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य नेमचंद, सोहन लाल कोंडल, ग्राम पंचायत ग्याना से युवा साथी चमन लाल ठाकुर, गांव कराड़ा के युवा साथी तनुज शर्मा सहित स्थानीय निवासी मस्तराम, मनोज शर्मा, अजय गांधी, विशाल शर्मा, नंदलाल, युवक मंडल के प्रधान दीपक, चेतन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
क्रीड़ा भारती दाड़लाघाट ने कराड़ाघाट को हराकर जीता बॉलीबाल का फाइनल मुकाबला
