देवरा पंचायत की महिला मंडल जखौली ने चलाया सफाई अभियान

बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल अर्की के देवरा पंचायत की महिला मंडल जखौली द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल की महिलाओं ने जखौली गांव के शिव मंदिर परिसर के आस पास फैले कूड़े कर्कट को इकठ्ठा कर कूड़ेदान में डाला। महिला मंडल जखौली की प्रधान रोशनी भारद्वाज ने कहा कि शिवरात्रि से पूर्व आज सभी महिलाओं ने मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को भी स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया गया। रोशनी भारद्वाज ने कहा कि महिला मंडल समय समय पर धार्मिक व सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है। इस मौके पर सत्या शर्मा,शर्मिला गौतम,रीता भारद्वाज, नीलम शर्मा,रंजना, लीला देवी,विमला,रीना,रीता व अंजना गौतम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *