बाघल टुडे (अर्की):- बीआर अंबेडकर महासभा अर्की व दाड़लाघाट द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में दाड़लाघाट के चौधरी कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष उमालाल ने की इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में डॉ अम्बेडकर महासभा अध्यक्ष व समता सैनिक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ओंकार सिंह भाटिया ने शिरकत की। वहीं समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नागवान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन कर डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। ततपश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा चौधरी कॉम्प्लेक्स से लेकर स्यार तक निकाली गई। व बाबा के आदर्शों पर चलने की शपथ ली कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब सविधान के मुख्य शिल्पी प्रमुख न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। उन्होंने महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिये संघर्ष किया व छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई।
बाबा साहब ने हमेशा कहा कि शिक्षित होइए संघर्ष करें और एकत्रित रहिये
बाबा साहब स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। इस अवसर पर बी आर भाटिया, ननद लाल भगत, लेख राम कायथ, सीडी पंवर, अडानी ग्रुप से संजय शर्मा,मनजीत भाटिया, गीता राम एडवोकेट पार्वती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
दाड़लाघाट में बीआर अंबेडकर महासभा अर्की व दाड़लाघाट द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई जयंती
