बाघल टुडे (अर्की):- सोलन जिले के उपमंडल दाड़लाघाट के साथ लगते गांव घ्याना (धुन्दन) की रहने वाली प्रियांशी आंतो से सम्बंधित रोग से पीड़ित है।प्रियांशी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की नवमी कक्षा की छात्रा है।पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहे इलाज में आर्थिक मदद के लिए राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के नेतृत्व में कक्षा छठी से बारहवीं के समस्त विद्यार्थियों,विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक व गैर अध्यापक वर्ग ने समाज के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।एक दैनिक मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी प्रियांशी को आंतो से संबंधित इलाज के लिए विद्यालय परिवार ने प्रियांशी के पिता नील कमल को 21000 की सहायता राशि भेंट की।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया बालिका प्रियांशी लंबे समय से आंतों से संबंधित रोग से पीड़ित है।प्रियांशी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से हो रहा है।विद्यालय परिवार ने पीड़ित छात्रा के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल,नरेंद्र कपिला,अमर सिंह वर्मा,राकेश कुमार,सुरेंद्र कुमार,नीलम शुक्ला,सुमन,संतोष कुमारी,अनिता कौंडल,नीरज,रंजना ठाकुर,सुषमा,सुदेश कुमारी,मदनलाल शर्मा,वीना,रेणुका,अनीता,जागृति,रेखा,मुकेश,किरण बाला,संतोष शर्मा,जितेंद्र कुमार,हेमंत कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
HP अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की ब्लॉक इकाई अर्की के हुए चुनाव,ओम प्रकाश बने प्रधान व मुनीश शर्मा को बनाया गया महासचिव ।
- baghaltoday
- July 18, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की ब्लॉक इकाई अर्की के चुनाव पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अर्की में चुनाव परिवेक्षक दीपक […]
मानव कल्याण समिति अर्की की हुई बैठक,नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति पर CPS संजय अवस्थी का जताया आभार ।
- baghaltoday
- October 10, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की) :- मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सदस्यों ने अर्की अस्पताल में नेत्र […]
शालाघाट से लेकर नवगांव तक उचित मूल्यों की दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
- baghaltoday
- April 27, 2024
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट:- निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति मामले अर्की रामस्वरूप शर्मा ने शालाघाट से लेकर नवगांव तक सभी उचित मूल्य की दुकानों तथा अन्य दुकानों […]
