बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय अर्की में इन दिनों राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 7 दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आज शिविर के पांचवे दिन एनएसएस के स्वयंसेवियों ने बातल गांव में एक जागरूकता रैली निकाली । इस रैली के माध्यम से उन्होंने गांव के लोगों को पर्यावरण संरक्षण व नशे के दुष्प्रभाव व इससे मुक्ति के बारे में जागरूक किया । इस दौरान उन्होने गांव के मुख्य चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बुजुर्गों के सम्मान करने सम्बन्धी सन्देश दिया । इसके उपरांत बातल गांव में स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान भी छेड़ा। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धनदेव शर्मा ने कहा कि शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवी धार्मिक व सामाजिक कार्यो में भाग ले रहे है । इसके अलावा उन्हें प्रातः व्यायाम व दोपहर बाद मुख्य वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। उन्होंने कहा शिविर में इन्हें अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है । इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश शर्मा,वेद ठाकुर सहित स्वंयसेवी मौजूद रहे ।
यह भी पढ़े
अर्की में दो दिवसीय ज़िला स्तरीय बाल मेला आरम्भ,9 शिक्षा खण्डों के लगभग 360 छात्र भाग ले रहे हैं भाग
- baghaltoday
- November 13, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):-अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने छात्रों से आग्रह किया कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों को भी आत्मसात करें। […]
रावमापा (कन्या) कुनिहार के वार्षिकोत्सव में सीपीएस संजय अवस्थी रहे मुख्यतिथि,कहा अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाना मेरा लक्ष्य ।
- baghaltoday
- February 19, 2023
- 0
बाघल टुडे (कुनिहार):- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय […]
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह,मुख्यतिथि हेमन्त वर्मा ने बच्चों को किया सम्मानित
- baghaltoday
- December 27, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर उप महाधिवक्ता हेमन्त […]
