बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय अर्की में इन दिनों राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 7 दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आज शिविर के पांचवे दिन एनएसएस के स्वयंसेवियों ने बातल गांव में एक जागरूकता रैली निकाली । इस रैली के माध्यम से उन्होंने गांव के लोगों को पर्यावरण संरक्षण व नशे के दुष्प्रभाव व इससे मुक्ति के बारे में जागरूक किया । इस दौरान उन्होने गांव के मुख्य चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बुजुर्गों के सम्मान करने सम्बन्धी सन्देश दिया । इसके उपरांत बातल गांव में स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान भी छेड़ा। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धनदेव शर्मा ने कहा कि शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवी धार्मिक व सामाजिक कार्यो में भाग ले रहे है । इसके अलावा उन्हें प्रातः व्यायाम व दोपहर बाद मुख्य वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। उन्होंने कहा शिविर में इन्हें अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है । इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश शर्मा,वेद ठाकुर सहित स्वंयसेवी मौजूद रहे ।
यह भी पढ़े
NSS के जरिए हमें देशभक्ति,अनुशासन व समाज के लिए कुछ करने की मिलती है प्रेरणा-अशोक भारद्वाज ।
- baghaltoday
- February 18, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय जयनगर में 10 दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे है […]
राजकीय महाविद्यालय अर्की के विज्ञान संकाय तथा कला संकाय के विद्यार्थियों ने डॉ हेमराज सूर्य तथा प्रोफेसर हेमलता के मार्गदर्शन में किया दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण।
- baghaltoday
- December 18, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय अर्की के विज्ञान संकाय तथा कला संकाय के विद्यार्थियों ने डॉ हेमराज सूर्य तथा प्रोफेसर हेमलता के मार्गदर्शन में ज्वालाजी, […]
हिमाचल एकैडमिक स्कूल बाहवां में मनाया गया अध्यापक दिवस,बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
- baghaltoday
- September 5, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल एकैडमिक स्कूल बाहवां में अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस समारोह की अध्यक्षता […]
