नागरिक चिकित्सालय अर्की में आशा कार्यकर्ताओं को नेत्र देखभाल व जल प्रशिक्षण को लेकर किया गया जागरूक

बाघल टुडे (अर्की):- नागरिक चिकित्सालय अर्की के सभागार में बुधवार को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुक्‍ता रस्‍तोगी के नेतृत्व मेंआशा कार्यकर्ताओं के लिए नेत्र देखभाल पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर एचआईवी काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सर्विसेज अर्की के काउंसलर डॉ. विजय कुमार शांडिल ने आशा कार्यकर्ताओं को आँखों की देखभाल,सामान्य नेत्र रोगों की पहचान व उनके बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आँखों की जांच करवाना और शुरुआती लक्षणों को नज़र अंदाज़ न करना अंधत्व जैसी गंभीर समस्या से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की गई। आशा कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि किट का उपयोग कर कैसे पानी के नमूनों में क्लोरीन, पीएच मान और अन्य तत्वों की जांच की जाती है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आशाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की निगरानी में सक्षम बनाना है। डॉ. मुक्‍ता रस्‍तोगी ने आशाओं से आह्वान किया कि वे अपने काम के साथ जल नमूने भी एकत्रित कर समुदाय को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में सुपरवाइजर लीला दत्त गर्ग और भूषण वर्मा, जल शक्ति विभाग से गोपाल चौधरी, जयदेव एवं सपना भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 51 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *