Monday, December 4, 2023

भारतीय जनता पार्टी चंडी इकाई की हुई बैठक,विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा।

- Advertisement -

बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- दाड़लाघाट उपतहसील के तहत भारतीय जनता पार्टी चंडी इकाई की बैठक सेवड़ा चंडी प्रधान नोखराम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चंडी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पंचायत प्रधान नोख राम ने बताया कि बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में चंडी इकाई की पुरानी कार्यकारणी का समय पूर्ण होने के पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारणी में अश्वनी ठाकुर को चंडी इकाई अध्यक्ष की कमान सौंपी। नगीन चंद शर्मा व संतराम ठाकुर को उपाध्यक्ष,सचिव मदनलाल,सह सचिव विनोद शर्मा,कोषाध्यक्ष कान्ह चंद ठाकुर,प्रवक्ता रामकृष्ण शर्मा,सह प्रवक्ता कृष्ण लाल शर्मा को नियुक्त किया। मुख्य सलाहकार मनसाराम,बालक राम रघुवंशी,गीता राम वर्मा,नोखराम,हेमराज ठाकुर को बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य पुरुषोत्तम ठाकुर,भगत राम,मदन ठाकुर,दयाराम शर्मा,परसराम,जगदीश शर्मा,किशन लाल शर्मा,प्रेमलाल शर्मा,निशा देवी,जोगिंदर ठाकुर को जिम्मेवारी दी। मीडिया प्रभारी केशव राम ठाकुर,सह मीडिया प्रभारी किशोर,कानून सलाहकार चंद्रमणि ठाकुर सहित कार्यकारणी में 30 सदस्यों को शामिल किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -