बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय उच्च विद्यालय लडोग में बाल दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इसके साथ ही बच्चों ने देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक अलबेल सिंह कौंडल ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू की भूमिका व आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला । वहीं बच्चों से देशहित में प्रयास करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापकगण व प्राथमिक विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
रावमापा मनलोग कलां में मेगा अभिभावक शिक्षक मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- baghaltoday
- August 30, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- रावमापा मनलोग कलां में मेगा अभिभावक शिक्षक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज सेवक दलीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा […]
प्रदेश सरकार छात्रों को बेहतर शिक्षा अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प – संजय अवस्थी
- baghaltoday
- November 15, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल सुविधाएं व बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के […]
भूमति स्कूल के छात्र हितेंद्र ने NMMS परीक्षा मे जिला भर में हासिल किया पांचवा स्थान ।
- baghaltoday
- June 2, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती के छात्र ने हितेंद्र ने एनएमएमएस परीक्षा मे जिलाभर मे पांचवा स्थान […]
