बाघल टुडे (अर्की):- उपमंडल अधिकारी नागरिक अर्की सभागार में शपथ समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें उपमंडलाधिकारी नागरिक अर्की यादवेंद्र पाॅल ने वार्ड नंबर 2 मियांपुर के नव निर्वाचित सदस्य पदम कौशल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव व विधायक संजय अवस्थी, सतीश कश्यप, अनुुुज गुुप्ता, कुलदीप सूद, रणजीत पाल, डी डी शर्मा, सी डी बंसल, राजेंद्र रावत, धर्मपाल गौतम, पार्षद रूचिका गुप्ता, निर्मला देवी, देवकली गौतम, रोशन वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे ।
नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 2 से नव निर्वाचित पार्षद पदम कौशल ने ग्रहण की शपथ,CPS संजय अवस्थी रहे मौजूद ।
